जिला रैड क्रास कुल्लू के अंतर्गत भुन्तर में संचालित एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र में निःशुल्क मदद के लिए हेल्पलाइन नम्बर 01902 265265 पर सम्पर्क करें।

 जिला रैड क्रास कुल्लू के अंतर्गत भुन्तर में संचालित एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र में निःशुल्क मदद के लिए हेल्पलाइन नम्बर 01902 265265 पर सम्पर्क करें।


 जिला रैड क्रास कुल्लू के अंतर्गत भुन्तर में संचालित एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खल्याणी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नशा निवारण के बारे में स्थानीय युवक-युवतियों व स्कूल के बच्चों को विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई।डाo अपूर्वा ठाकुर ने कहा कि नशा एक बिमारी है इससे बचने के लिए इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानना आवश्यक है।नशे के गिरफ्त में आये युवक -युवतियों का इलाज संभव है यदि समय रहते हुए उन्हें नशा निवारण केंद्र में लाया जाए तथा विभिन्न प्रकार के औषधियां एवं उपचार से उन्हें नशे की लत से बाहर निकाला जा सकता है।

उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति केन्द्र में इसके लिए डॉक्टरों की देखरेख में उचित परामर्श एवं दवाइयों के साथ-साथ मेडिटेशन, योगा, खेल एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशे के व्यसनी महिलाओं को नशे की लत से बाहर निकाला जाता है।

 परियोजना समन्वयक अनीता ठाकुर ने कहा कि भून्तर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मरीज का उपचार वाहय रोगी या आवासीय रोगी के रूप में किया जाता है। वाहय रोगीयों को निःशुल्क दवाईयां दी जाती है तथा मनोविज्ञानिक/काउंसलर द्वारा रोगी तथा उसके परिवार के सदस्यों के लिए परामर्श सत्रों का आयोजन किया जाता है। गम्भीर लक्ष्णों वाले रोगियों को उनकी सहमति से केन्द्र में भर्ती किया जाता है। आमतौर पर ऐसे रोगियों को 21 दिनों से 30 दिनों तक केन्द्र में ईलाज किया जाता है तथा उपचाराधिन रोगियों को डॅाक्टर तथा स्टाफ नर्सों की निगरानी में उनके बी.पी., तापमान तथा अन्य लैब टैस्ट करवाए जाते है। किसी भी आपात स्थिति में उचित अस्पताल में रैफर करने की व्यवस्था की गइ है। ईलाज के दौरान मनोचिकित्सक काउंसलर द्वारा व्यक्तिगत परामर्श तथा पारिवार के सदस्यों की परामर्श सुविधाएं दी जा रही हैं। उपचार अवधि के दौरान सुबह के समय शारीरिक व्यायाम, ध्यान और योगा प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा करवाएं जाते है। दिन के समय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में उन्हे व्यस्त रखा जाता है। रोगियों को केन्द्र में ईलाज के दौरान साफ बिस्तर, नाश्ता, चाय, दोपहर का भोजन, रात का खाना मुफ्त दिया जाता है। 

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रीता जी ने सभी का धन्यवाद किया, कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे व अध्यापक उपस्थित रहे। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 01902 265265 पर सम्पर्क करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया