35 किलो पोस्त आरोपी परमजीत सिंह पुलिस रिमांड पर

 35 किलो पोस्त आरोपी परमजीत सिंह पुलिस रिमांड पर


अबोहर (शर्मा/सोनू):
फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी हैडक्वाटर, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी गुरमीत सिंह, एएसआई सुखपाल सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह द्वारा राजपुरा बैरियर पर नाकाबंदी कर रखी थी कि इतने में राजस्थान की ओर से एक कैंटर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब कैंटर की तलाशी ली तो प्याजों के नीचे से 35 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान परमजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह वासी अरनीवाला जिला फाजिल्का के रूप में हुई। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर