नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA जल्द ही पूरे देश में लागू हो सकता है

नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA जल्द ही पूरे देश में लागू हो सकता है


सूत्रों के मुताबिक सीएए लागू करने की तैयारी पूरी की जा चुकी है और कभी भी इसे पूरे देश में लागू किया जा सकता है. 3 देशों के प्रताड़ित 6 अल्पसंख्यक समुदायों को नागरिकता देने के लिए CAA कानून लाया गया है. ये पीड़ित अल्पसंख्यक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आनेवाले हिन्दू, सिख, पारसी, जैन, बौद्ध और ईसाई समुदाय के हैं।

आपको बता दें कि बीजेपी की अगुआई वाली सरकार ने साल 2019 में सीएए को संसद से पास कराया था. लेकिन यह लागू नहीं हो पाया था. बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के जो लोग 31 दिसंबर,2014 से पहले भारत आए थे, उनको सीएए के तहत नागरिकता दी जाएगी. जब सीएए को संसद से मंजूरी मिली थी, उसके बाद देश भर में इसे लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हुआ था. संसद में भी इसे लेकर काफी बहसबाजी हुई थी. कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने सरकार पर जमकर हमला किया था।

हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि सरकार CAA लागू करने जा रही है. सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले CAA अमल में आ जाएगा. बताया जा रहा है कि सरकार की तैयारी ऐसी है कि ये बुधवार से भी लागू हो सकता है. लेकिन मार्च के पहले हफ्ते में तो हर हाल में अमल में आ जाएगा.

इसके विरोधियों का कहना था कि यह मुसलमानों के खिलाफ एक साजिश है. जबकि सरकार का कहना था कि इससे किसी की नागरिकता छीनी नहीं जाएगी. गृह मंत्री अमित ने कहा था, 'हमारे मुस्लिम भाइयों को गुमराह किया जा रहा है और भड़काया जा रहा है (सीएए के खिलाफ). सीएए केवल उन लोगों को नागरिकता देने के लिए है जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में उत्पीड़न का सामना करने के बाद भारत आए हैं. यह किसी की भारतीय नागरिकता छीनने के लिए नहीं है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया