मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश दर्दनाक सड़क हादसे में परीक्षा देने गए चार छात्रों की हुई मौत

मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश दर्दनाक सड़क हादसे में परीक्षा देने गए चार छात्रों की हुई मौत


बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की कार का टायर पर फट गया और कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई। जबकि छह छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक छात्रों की पहचान कांट क्षेत्र के गांव बरेंडा निवासी मोहनी (16), अनुराग (14), हरीपुर निवासी प्रतिष्ठा (15) तथा नगला जाजू निवासी अनुरूप (17) के रूप में हुई। जबकि घायल छात्र बरेंडा गांव के रहने वाले रविकांत, अवनीश, मोहन गुप्ता, विपिन व ज्योति आदि हैं।  

अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया कि एक इको कार में सवार होकर यूपी बोर्ड की परीक्षा देने के लिए कई छात्र जैतीपुर परीक्षा देने जा रहे थे। कांट क्षेत्र में जलालाबाद-शाहजहांपुर हाइवे पर जरावन गांव के पास अचानक कार का पहिया फट गया और अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में दो छात्र और दो छात्राओं की मौत हो गई। जबकि छह छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों छात्रों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। 



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार