शिमला माल रोड पर मर्डर, प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल : नंदा

 शिमला माल रोड पर मर्डर, प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल : नंदा 


( शिमला गायत्री गर्ग )

शिमला, भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा की शिमला शहर माल रोड पर, रिपोर्टिंग रूम के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में रात 2 बजे एक हत्या का मामला सामने आया, इससे शिमला और प्रदेश की जनता में दहशत का माहौल है। 

21 साल के युवा लड़के की हत्या ने प्रदेश हो हिला कर रख दिया है, जनता को साफ लग रहा है की हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खस्ता हो गई है। क्या यह ही कांग्रेस पार्टी की व्यवस्था परिवर्तन है। 

गौरतलब यह वही रेस्टोरेंट है जहां कुछ रोज पूर्व बॉम्ब फटने की वारदात हुई थी, पर अभी तक भी उस घटना पर प्रशासन ने कोई उचित संज्ञान नहीं लिया। उस घटना में भी 2 लोगों ने अपनी जान गवाई थी।

हम आज हुई हत्या को लेकर भी सरकार से हाई लेवल इंक्वायरी की मांग करते है।  


उन्होंने कहा जिस प्रदेश में सत्ता धारी पार्टी के विधायक सुरक्षित नही है वो सरकार जनता की क्या सुरक्षा करेगी। हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को शिकायत की है कि कांगड़ा के ही एक कांग्रेस नेता ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को सुपारी दी है। इसकी सूचना पंजाब के ही लिंक से सुधीर शर्मा को भी मिली। विधायक को उनके निजी स्टॉफ के फोन पर धमकी भरे कॉल आए हैं, जिसकी पुष्टि खुद विधायक सुधीर शर्मा ने शनिवार को धर्मशाला में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए की।  

उन्होंने कहा की शिमला शहर में विधान सभा का आयोजन किया गया है और शहर एक छावनी बना हुआ है तब भी मॉल रोड पर मर्डर होना प्रशासन पर बड़ा सवाल है। लगता है सरकार प्रशासन की शक्तियों को केवल अपने लिए इस्तेमाल करना चाहती है, कुछ रोज पूर्व मुख्यमंत्री ने कंडाघाट में एक बस को पास ना देने पर बस के ऊपर कड़ी कार्यवाही करवाई थी। उस बस के बड़ी मात्रा में चलाना भी करवाया गया था। हम आशा करते है की सरकार और प्रशासन जल्द होश में आए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर