मीराबाई ने गुरु रविदास को अपना गुरु धारण किया : बिंदल

 मीराबाई ने गुरु रविदास को अपना गुरु धारण किया : बिंदल


शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर में आयोजित श्री रविदास जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया उनके साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा और प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि गुरु रविदास का विलक्षण जीवन और वह व्यक्ति जो जूते बनाने वाले के परिवार में पैदा होते हैं और उसी व्यवसाय को करते है और काशी की पवित्र नगरी के अंदर इस कार्य को करते हुए वो अद्वितीय गुणों से युक्त रहते हुए केवल भारत नहीं विश्व के मार्गदर्शक बनें। 

उन्होंने कहा कि उनके जीवन की एक घटना जो बहुत विख्यात है और वह मन चंगा एक कटौती बीच गंगा यानी मन हमारा पवित्र है तो कटौती जहाँ पर हम चमड़े का काम करते हुए एक पत्थर रहता है जिसके अंदर पानी रहता है और उससे लगाकरके घुसकर के अपने औजार को तेज करना, फिर उनको चमड़े के ऊपर इस्तेमाल करना। वह जो कटौती है उसके अंदर गंगा समाहित हो सकती है। गुरु रविदास ने अपने जीवन में इसको करके दिखाया। लोगों ने उसके ऊपर अलग-अलग प्रकार से हास्य किये। परन्तु जब उन्होंने उस कटौती के अंदर सोने के कंगन प्रस्तुत करके दिखा दिए और वहाँ से निकाल करके रख दिए तब दुनिया को पता लगा की ये जो यहाँ पर बैठा हुआ व्यक्ति चर्मकार का काम कर रहा है। ये कोई साधारण व्यक्ति नहीं है। यह अद्वितीय व्यक्ति हैं और उसके बाद उनको महान गुरू की संज्ञा दी। 

 डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मीराबाई ने गुरु रविदास को अपना गुरु धारण किया और उनके सभी भजन के अंदर संत गुरु रविदास जी महाराज का जिक्र किया है। यह जो काशी का विशिष्ट है, काशी की जो महानता है उस महानता के अंदर संत गुरु रविदास अपना जो चरित्र है व्यक्तित्व है वह प्रभु के सामान का जीवन है, वो उनकी महानता में शामिल है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जाति-पाती पूछे नहीं कोई हरि को भजे सो हरि का भये। गुरू रविदास जी ने इस बात को प्रचारित-प्रसारित नहीं किया। इस बात को जीवन में चरितार्थ करके दिखाया। गुरु रविदास जी के जो अनुयायी हैं, गुरु रविदास जी के जो शब्दावली है, उनके जो मार्गदर्शक है, उनकी जो प्रेरणा हैं वो केवल रविदास समाज के लिए नहीं बलकि पूरे भारत के लिए भारतवासियों के लिए और दुनिया के लिए है और पूरे जीवन का ज्ञान उनके साधारण से शब्दों के अंदर समाहित है। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि ऐसे संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के श्री चरणों में नमन करते हुए आज हम अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस करते हैं और आज हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में प्रति विधानसभा क्षेत्र के 20 बस्तियों में ये कार्यक्रम होने जा रहा है। लगभग 1400 बस्तियों में आज यह कार्यक्रम अनुसूचित मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी करने जा रही है। 

उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज भारत के उस कालखंड के अंदर पैदा हुए जब हम गुलामी के कालखंड के अंदर थे, उस गुलामी के कालखंड के अंदर भारत की संस्कृति, भारत के विचार की चेतना, भारत की आत्मा और उसका पुनर्जागरण करने का कार्य करने वाले संत शिरोमणि श्री रविदासजी महाराज के श्री चरणों में नमन करते हुए हमें आनंद की अनुभूति हुई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग