कलयुगी दौहित्र ने नानी को जहरीले सांप से करवाकर मारा, पैसों के लालच में

कलयुगी दौहित्र ने नानी को जहरीले सांप से करवाकर मारा, पैसों के लालच में


बुजुर्ग अपने नाती-पोते के लिए क्या नहीं करते अपना जीवन उनकी खुशियों के लिए न्योछावर कर देते हैं और इतिहास गवाह है कि नाती और नानक पक्ष में अत्यधिक प्रेम देखने को मिलता है परन्तु छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजुर इलाके में इससे कुछ विपरीत ही निकल कर सामने आया यहां एक कलयुगी दौहित्र ने पैसों के लालच में अपनी नानी को सांप से कटवाया यह सच 8 महीने बाद निकल कर सामने आया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के ASP और मामले के जांच अधिकारी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि यह वारदात पखांजुर के बांदे थाना इलाके के बांदेबस्ती की है। यहां के रहने वाले आकाश पठारीया ने अपनी नानी रानी पठारिया के नाम पर पहले 50 लाख रुपये का बीमा कराया था। इसका सालाना प्रीमियम 3 लाख रुपये था और किसी दुर्घटना में नानी की मौत होने पर 50 लाख की राशि परिजनों को मिलनी थी। शातिर आरोपी नाती ने 50 लाख रुपये कमाने का शॉर्टकट रास्ता अअपनाने के लिए LIC एजेंट से संपर्क कर बीमा बनाया और एक महीने बाद अपनी नानी की तबीयत खराब होने की बात कहते हुए उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने लगा।

इसके लिए किराये की गाड़ी ली और नानी को संबलपुर ले गया जहां एक सपेरे पप्पू राम नेताम से मुलाकात कर सांप से कटाने पर 30 हजार रुपये में नानी की मौत का सौदा किया और प्लान के मुताबिक, नानी को ज़हरीले सांप से कटवाया और घर लौटते समय आधे रास्ते में नानी रानी पठारिया ने दम तोड़ दिया। आरोपी पोता अपनी नानी का शव लेकर बांदे अस्पताल पहुंचा और पोस्टमार्टम करवाया इसके तुरंत बाद बीमा क्लेम करते हुए LIC एजेंट की मदद से 50 लाख रुपये निकाल लिए।

इस पूरे मामले का खुलासा जब आरोपी के मामा को लगा तो उन्होंने बांदे थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता की जांच में आरोपी को गिरफ्तार किया इसके साथ ही एलआईसी ऐजेंट और सपेरे को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आकाश के पास से 10 लाख रुपये नगद, सोने चांदी के आभूषण और 2 कार समेत एक बाइक बरामद हुई है। फिलहाल तीनों ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया