मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए करें समन्वित प्रयास - अपूर्व देवगन

मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए करें समन्वित प्रयास - अपूर्व देवगन

बोले...लीक से हट कर सोचें, स्वीप गतिविधियों में लाएं नवाचार



मंडी : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिले में मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए सभी से समन्वित प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी इस ओर व्यक्तिगत ध्यान दें। लक्ष्य केंद्रित प्रयासों और लीक से हट कर सोच के बल पर वोटर वोटर टर्न आउट में बढ़ोतरी के साथ ही चुनाव का सफलतापूर्वक निष्पादन भी सुनिश्चित होगा। बता दें, साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मंडी जिला में 74.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, वहीं विधानसभा निर्वाचन 2022 में जिले में 76.73 फीसदी मतदान हुआ था।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में पहले के मुकाबले अधिक मतदान के लक्ष्य के साथ प्रयास करें। पिछले चुनाव में जिन क्षेत्रों में जिले की औसत से कम मतदान रहा है, उनके लिए विशेष योजना बना कर कार्य करें। बता दें जोगिंदरनगर, धर्मपुर तथा सरकाघाट का मत प्रतिशत जिले की औसत से कम रहा था। उन्होंने कहा कि मतदान मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों में नवाचार लाएं। वोटर जन जागृति में मेले-त्योहारों का पूरा उपयोग करें। युवा और सेलिब्रिटी आइकन बनाकर हर वर्ग को अभियान से जोड़ें।

उन्होंने सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव आयोग की सहायक हैंड बुक के एक एक बिंदु को गहनता से पढ़ने और समझने को कहा। चुनाव आयोग के निर्देशों को लेकर अपडेट रहें। इससे चुनाव के समय दायित्व निर्वहन में सुगमता होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी एसडीएम अपने वहां चुनावी दायित्वों को लेकर गठित टीमों के साथ बैठक करके अच्छा तालमेल बना लें। सभी की आवश्यक प्रशिक्षण सुनिश्चित कराएं। इस ओर व्यक्तिगत ध्यान दें और सभी की बेहतरीन ट्रेनिंग सुनिश्चित कराएं।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में 16 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं। अधिकारी इन केंद्रों पर संपूर्ण व्यवस्था को समय से जांच लें। इसके अलावा 11 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत है। इसके समाधान की व्यवस्था देख लें। चुनाव आयोग द्वारा पारदर्शी तथा सुगम चुनाव निष्पादन के लक्ष्य के साथ ई प्रणाली को मजबूत किया गया है। इसके तहत आयोग ने पोर्टल तथा ऐप बनाई हैं। चुनाव से जुड़े सभी अधिकारी इनकी पूरी जानकारी प्राप्त कर लें तथा उनके उपयोग की विधि ठीक से समझ लें।

उन्होंने कहा कि जिले में 1271 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 611 पर वेबकास्टिंग की जानी है। यदि वेबकास्टिंग के लिए और मतदान केंद्र जोड़ने हैं तो सहायक निर्वाचन अधिकारी अविलंब जानकारी दें। साथ ही होम वोटिंग सुविधा को लेकर मोबाइल वोटिंग टीमें गठित कर उनकी सूची जल्द साझा करें।

उपायुक्त ने कहा कि चुनाव घोषणा के साथ ही क्रमवार तरीके से पहले 24, 48 और 72 घंटों में क्या क्या कदम उठाए जाने हैं, उन्हें स्पष्टता से समझ लें। इसे लेकर पूरी गंभीरता और ईमानदारी से दायित्व निभाएं। यह व्यवस्था सुनिश्चित कर लें चुनाव घोषणा के साथ ही सभी टीमें तुरंत कार्य करना आरंभ कर दें।

बैठक में चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली (ईएसएमएस) की भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें बैंक प्रतिनिधियों को चुनाव के दौरान बैंकों द्वारा कैश हस्तांतरण से जुड़े नियमों, उनकी भूमिका तथा दायित्वों से अवगत कराया गया।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर, तहसीलदार निर्वाचन राजेश कुमार सहित जिले के नोडल अधिकारी उपायुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष में उपस्थित रहे। वहीं सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी ऑन लाईन माध्यम से बैठक में जुड़े।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग