विधायकों की नाराजगी कांग्रेस से नहीं, मुख्यमंत्री को बदलो विधायक वापिस आ जाएंगे :विधायक राजेंद्र राणा

 विधायकों की नाराजगी कांग्रेस से नहीं, मुख्यमंत्री को बदलो विधायक वापिस आ जाएंगे :विधायक राजेंद्र राणा


( शिमला गायत्री गर्ग ) 

हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार को झटका लगा है। क्रॉस वोटिंग से हर्ष महाजन राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। कुल 68 विधायकों में से कांग्रेस को 34 और भाजपा को भी 34 विधायकों ने वोट डाला। शाम 5:00 बजे शुरू हुई मतगणना में 34-34 वोट होने के बाद यह नतीजा देर शाम तक अटका रहा। करीब 7:45 बजे पर्ची सिस्टम से भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन को विजयी घोषित किया गया। कांग्रेस के प्रत्याशी केंद्रीय नेता अभिषेक मनु सिंघवी यह चुनाव हार गए। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की यह एक सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बतौर राज्यसभा सांसद कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हुई दी।

तो वहीं चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि विधायकों की नाराजगी कांग्रेस से नहीं है। मुख्यमंत्री को अगर बदला जाता है तो सभी विधायक वापिस आ जाएंगे। राजेंद्र राणा ने यह जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल और पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ल को दी है। राणा ने बताया कि नाराजगी को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अवगत करा दिया गया है। अब पार्टी को ही आगामी फैसला लेना है। उधर, सूत्रों ने बताया कि नाराज कांग्रेस विधायकों ने इस मांग के पूरा नहीं होने की स्थिति में पार्टी से इस्तीफे देने की बात भी पार्टी हाईकमान को कही है। 




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग