धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गई नाबालिग से किया गैंगरेप

 धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गई नाबालिग से किया गैंगरेप


दो आरोपियों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर पूरी रात उसके साथ बारी-बारी से रेप किया।पीड़िता की शिकायत पर मुदकमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी. परिजन भी उसके साथ आए थे. इसी दौरान आरोपी लड़के उसका अपहरण कर करीब के जंगल में ले गए. आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और पूरी रात उसके साथ रेप करते रहे. वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला के ललपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. गांव में एक नाबालिक लड़की अपने परिजनों के साथ यज्ञ में शामिल होने पहुंची थी. रात के समय वह टॉयलेट करने गयी. आरोप है कि जब वह टॉयलेट के लिए पहुंची तो 2 लड़कों ने उसका मुंह दबाकर अपहरण कर लिया. वह उसे पास के जंगल मे ले गए. उसके साथ आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. जब कई घंटों तक लड़की नही लौटी तो परिजनों से उसे ढूढ़ने की कोशिश की. परिजनों का कहना है कि जब पास के जंगल में जाकर देखा तो उनकी बेटी संदिग्ध अवस्था मे मिली. बेटी ने उन्हें पूरी घटना के बारे में बताया. परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले कि जानकारी दी।

पीड़िता के पिता की माने तो रात में गांव में धार्मिक कार्यक्रम हो रहा था, जो पूरी रात चलना था. इसी में शामिल होने के लिए वह अपनी बेटी को लेकर आए थे. साथ में बाकी परिजन भी थे. इसी दौरान लड़की टॉयलेट के लिए कार्यक्रम से बाहर निकली. जिसके बाद तीन युवकों ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया. वह उसे पास के जंगल में ले गए. उसके साथ दो दोस्तों ने मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला. सुबह जब उन्हें लड़की मिली तो उसने अपने साथ हुई आप बीती बताई।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक