वन परिक्षेत्र कार्यालय जवाली के परिसर में अवैध रूप से हरे पेड़ों को काटने का मामला प्रकाश में आया है।

 वन परिक्षेत्र कार्यालय जवाली के परिसर में अवैध रूप से हरे पेड़ों को काटने का मामला प्रकाश में आया है।


वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर में तुणी के दो पेड़ काटे गए लेकिन किसकी परमिशन से काटे गए, इसका कोई भी स्पष्ट जबाब नहीं दिया जा रहा है। रेंज अधिकारी जवाली व डीएफओ नूरपुर इस पर कोई भी स्पष्ट जबाब नहीं दे पा रहे हैं। तुणी के पेड़ कटान पर प्रतिबंध लगा हुआ है तो फिर वन परिक्षेत्र कार्यालय में लगे तुणी के दो पेडों को कैसे काट डाला गया। विभागीय अधिकारी जबाब दे रहे हैं कि पेड़ गिर रहे थे परंतु सवाल यह है कि बिना बारिश व तूफान पेड़ कैसे गिर गए और दूसरा कि इतने बड़े पेड़ों के गिरने से रिहायशी आशियाने का कोई नुकसान क्यों नहीं हुआ। केवल तुणी के पेड़ ही क्यों गिरे जबकि आसपास अन्य पेड़ भी हैं। लोगों ने मांग की है कि बिना परमिशन पेड़ों को काटने की एवज में विभागीय अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। 

परिक्षेत्र अधिकारी आशीष के बोल: 

वन परिक्षेत्र अधिकारी जवाली आशीष ने बताया कि पेड़ मेरे रिहायशी आशियाने पर गिर गए थे इसलिए कटवाए गए हैं। 

डीएफओ अमित शर्मा के बोल : 

डीएफओ नूरपुर अमित शर्मा ने बताया कि इस बारे मुझे इसकी जानकारी नहीं है। पता करने पर ही कुछ बता पाऊंगा। 

एसडीएम विचित्र सिंह के बोल :

एसडीएम जवाली विचित्र सिंह ने कहा कि मेरे द्वारा वन विभाग को कोई भी परमिशन नहीं दी गई है। अगर बिना परमिशन पेड़ काटे गए हैं तो शिकायत मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर