एक साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के चार कलाकारों की सड़क दुघर्टना में हुई मौत

एक साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के चार कलाकारों की सड़क दुघर्टना में हुई मौत


भोजपुरी गायक छोटू पांडेय की स्कॉर्पियो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई. जब तक गाड़ी से पूरी टीम बाहर निकल पाती तब तक पीछे से आ रहे ट्रक ने भोजपुर गायक की पूरी टीम और बाइक सवार को रौंद दिया।यह हादसा रविवार की देर शाम बिहार के कैमूर जिले में हुआ।

भोजपुरी गायक छोटू पांडेय पूरी टीम के साथ यूपी जा रहे थे. इस दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार होकर ट्रक की चपेट आई और दो अभिनेत्री समेत नौ की मौत हो गई. कैमूर में नेशनल हाईवे पर हुआ ये हादसा इतना भीषण था कि सभी नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मशहूर भोजपुरी अभिनेता व गायक पुण्यश्लोक छोटू पांडे और अभिनेत्री सिमरन श्रीवास्तव नौ लोगों की टीम के साथ मांगलिक कार्यक्रम में गायन के लिए यूपी जा रहे थे।

कैमूर में नेशनल हाईवे पर मोहनियां के पास उनकी स्कॉर्पियो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि नौ लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. ट्रक पर पड़े खून के धब्बों को देख लोग सहम गए. कैमूर में हुए इस हादसे के बाद भोजपुर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है मरने वालों में बक्सर निवासी भोजपुरी गायक छोटू पांडेय, उनका भतीजा अनु पांडेय, गीतकार सत्य प्रकाश मिश्रा बैरागी, वाराणसी निवासी अभिनेत्री सिमरन श्रीवास्तव और आंचल तिवारी फेमस चेहरे थे. ये सभी भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित चेहरे थे. इनकी मौत के बाद भोजपुरी फिल्म जगत में शोक की लहर है।

घटना के बाद एनएच 2 पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों के आवाजाही करवाया , वही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है जहां पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर