डॉक्टर धर्म सिंह के निमंत्रण पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रतिभागिता दर्ज की।

डॉक्टर धर्म सिंह के निमंत्रण पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रतिभागिता दर्ज की।


 पालमपुर :  केवल कृष्ण /

 शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के वनस्पति विभाग और भौतिक विज्ञान के विद्यार्थियों ने हिमाचल जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर में डॉक्टर गिरीश नड्डा और डॉक्टर धर्म सिंह के निमंत्रण पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रतिभागिता दर्ज की। विद्यार्थियों की अगुवाई बत्रा संस्थान के प्राध्यापकों डॉ मीनाक्षी ठाकुर ,प्रोफेसर राजीव भूरिया और लैब टेक्निशियन कुलभूषण और आशीष ने की। इस अवसर पर आइ आइ एस ई आर संस्थान मोहाली के के वैज्ञानिक प्रोफेसर पूर्णानंद गुप्ता शर्मा ने विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक विषय पर सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए स्वदेशी तकनीक के महत्व और भविष्यगत उज्जवल भविष्य के बारे बात की। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को आवाहन किया कि सामूहिक भावना के माध्यम से जन समुदाय के उत्थान के लिए कार्य करें ताकि 2047 तक भारत एक अति विकसित देश के रूप में समक्ष आकर अपनी गरिमापूर्ण छवि विश्व पटल पर उभारे। उन्होंने स्वदेशी तकनीक की आगामी सम्भावनाओं पर भी विचार रखे जो विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे। इसके साथ-साथ संस्थान के विद्यार्थियों ने ट्यूलिप गार्डन और आईएसबीटी की प्रयोगशालाओं का भी दौरा किया और वहां की आधुनिक तकनीकों को जांचा परखा और समझा, बहुत कुछ सीखा। कुल मिलाकर यह दौरा बत्रा संस्थान के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और उद्देश्यपूर्ण प्रमाणित हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर