राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुगनाडा में फेयरवेल पार्टी का किया आयोजन

 राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुगनाडा में फेयरवेल पार्टी का किया आयोजन 


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुगनाडा में सत्र 2023-24 के समापन पर फेयरवेल पार्टी का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया जिसमें कक्षा सातवीं कक्षा तक सभी छात्र छात्राओं ने बड़ी गर्मजोशी से विदा हो रहे आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए समारोह को मनमोहक बना दिया। समारोह में मुख्य रुप से उपस्थित ग्राम पंचायत प्रधान कर्ण पठानिया ने छात्रों को कड़ी मेहनत व लगन से पढ़ाई करने का आह्वान किया। इस मौके पर एस‌एमसी प्रधान सुभद्रा रानी,मैडम मोनिका सोहल,प्राथमिक केन्द्रीय मुख्य शिक्षक चमेल सिंह ने अनुशासन में रहकर पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित किया। विधालय के प्रभारी विजय धीमान समारोह के सफल आयोजन के लिए मैडम मोनिका, दीक्षा,पलक सहित सभी छात्रों को बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया