ज्वाली के लाहडू में मकान की गिरी छत, सोया मकान मालिक बाल - बाल बचा

ज्वाली के लाहडू में मकान की गिरी छत, सोया मकान मालिक बाल - बाल बचा


ज्वाली : विधानसभा क्षेत्र जवाली के अधीन पंचायत लाहडू के वार्ड नं-पांच में अचानक ही लैंटल की छत गिर गई जिससे मकान के अंदर सोया मकान मालिक बाल-बाल बचा। जानकारी अनुसार बकील सिंह का पक्का मकान है तथा रविवार को बकील सिंह स्वयं कमरे में सोया रहा और अन्य सारे सदस्य जाग कर बाहर निकले तो अचानक ही लैंटल गिर गया जिस कारण वह स्वयं बाल-बाल बच गया। अगर सारे सदस्य अंदर होते तो कोई बड़ा हादसा घटित हो जाता। लैंटल गिरने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अगर बारिश हुई तो अंदर कैसे रहेंगे। पीड़ित बकील सिंह स्वयं अस्थमा बीमारी से ग्रसित है जबकि एक लड़का अपाहिज है। मात्र एक ही बेटा दिहाड़ी-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ठाकुर से मांग की है कि हमारी आर्थिक सहायता की जाए ताकि मकान की रिपेयर की जा सके। 

      इस बारे में पंचायत प्रधान वीरेंद्र गुलेरिया ने कहा कि परिवार गरीब है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है उक्त परिवार की आर्थिक सहायता की जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर