पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा में चिकित्सकों ने पहली बार टॉर्टिकोलिस का सफल ऑपरेशन किया है

  पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा में चिकित्सकों ने पहली बार टॉर्टिकोलिस का सफल ऑपरेशन किया है


जिला चम्बा की ग्राम पंचायत भांदल के रहने वाले 12 वर्षीय बच्चे का प्राचार्य डॉ. एस.एस. डोगरा की अगुवाई वाले चिकित्सीय दल ने यह सफलता हासिल की है। अब बच्चा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय यह बच्चा जन्म से ही टॉर्टिकोलिस रोग से पीड़ित था। टॉर्टिकोलिस एक ऐसा रोग है जिसमें गर्दन की मांसपेशियों के कारण बच्चे का सिर मुड़ जाता है और एक तरफ ही झुका रहता है। यह आमतौर पर दर्द रहित रोग होता है। लेकिन कुछ परिस्थितियों में यह काफी दर्दनाक भी होता है। कुछ दिन पहले यह बच्चा अपने अभिभावकों के साथ मेडिकल कॉलेज चम्बा की ओपीडी में पहुंचा था। जहां चिकित्सीय दल ने संपूर्ण परीक्षण करने के बाद उसका ऑपरेशन करने का निर्णय लिया था। लिहाजा चिकित्सकों ने पहली बार मेडिकल कॉलेज चम्बा में इस तरह का सफल ऑपरेशन किया है। मेडिकल कॉलेज चम्बा के प्राचार्य डॉक्टर एस.एस.डोगरा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चम्बा में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सक दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में उनके साथ ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर वर्तिका शर्मा सहित एनेस्थीसिया के चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और ओटीए ने अहम भूमिका निभाई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन