शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में आज दिनांक 28 फरवरी को प्राचार्य डॉ अनिल आजाद के मार्गदर्शन में कैरियर एवं गाइडेंस विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया।

 शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में आज दिनांक 28 फरवरी को प्राचार्य डॉ अनिल आजाद के मार्गदर्शन में कैरियर एवं गाइडेंस विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया।


 पालमपुर : केवल कृष्ण / 

 यह सेमिनार भौतिक विज्ञान एवं कैरियर और गाइडेंस सेल की ओर से करवाया गया। इसमें बीए बीकॉम बीएससी बीबीए बीसीए एवं स्नातकोत्तर हिंदी और जियोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस सेमिनार में चाणक्य आईएएस अकैडमी चंडीगढ़ से मुख्य वक्ता के रूप में श्री अभिषेक जैन ने विद्यार्थियों को इस के बारे में विस्तार से बताया और ऐसी परीक्षाओं में सफलता प्राप्ति के गुरु मंत्र भी दिए। इसके अतिरिक्त अन्य प्रकार की परीक्षाओं के बारे में बताकर विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाएं मुख्य वक्ता के समक्ष रखी जिनका समुचित समाधान वक्त द्वारा किया गया। चाणक्य अकादमी द्वारा छात्रों को भविष्य में भी अपनी शिक्षा संबंधी समस्याओं और प्रश्नों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी शेयर किया। प्राचार्य डॉ आजाद ने सभी विभागों को इस प्रकार के ज्ञानवर्धक आयोजनों के लिए प्रेरित किया। इस सेमिनार में बी बी ए एवं बी सी ए कोऑर्डिनेटर डॉ दिवाकर और डॉ मीनाक्षी के अलावा वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सुनील कटोच और डॉ नीना शर्मा तथा प्रो अनुराधा, प्रो बोविंद्र,प्रो निशा प्रो आशु,प्रो विपिन ,प्रो भानु प्रताप, प्रो अनीता ,प्रो दीप्ति सूद, प्रो सुरेश ,प्रो निधि, प्रो दिशा ,प्रो स्वाति, प्रो मयंक राणा, प्रो तरसेम आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर