दो महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले में काका सिंह मिस्त्री बरी

 दो महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले में काका सिंह मिस्त्री बरी

अदालत ने एडवोकेट हरप्रीत सिंह व एडवोकेट सिमरन सोढ़ी की दलीलें सुनने के बाद किया बरी


अबोहर(शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में दो महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोपी काका सिंह पुत्र तेजा सिंह वासी बहाववाला के वकील हरप्रीत सिंह व सिमरन सोढ़ी ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील तथा पुलिस ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने एडवोकेट हरप्रीत सिंह व सिमरन सोढ़ी की दलीलें सुनने के बाद मिस्त्री काका सिंह को छेड़छाड़ के मामले में दोषमुक्त करते हुए सबूतों के अभाव में बरी किया। जानकारी के अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने रिंकू कौर पत्नी बलकरण व कर्मपाल कौर पत्नी सोम सिंह वासी भागू के बयानों पर उनके साथ अश£ील इशारे करने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा नं. 74, 17.8.2018 को भांदस की धारा 354ए के तहत काका सिंह, सुखचैन, राजू, हरकीरत, व सुखप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज किया था। महिला का आरोप है कि उसके घर के सामने उक्त आरोपी कोठी का काम करते थे जो उसे गंदे इशारे तथा छेड़छाड़ करता था। सुखचैन, राजू, हरकीरत, व सुखप्रीत ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच करवाने की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने सिर्फ काका सिंह का अदालत में चालान पेश किया था। बाकी को पुलिस ने मामले से बाहर निकाल दिया था। काका सिंह ने अपने वकील के माध्यम से अदालत में पेश होकर जमानत करवाई।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार