नशे के कोढ़ को खत्म करने के लिए आम जनता, पत्रकार समुदाय, समाज सेवी संस्थाओं, राजनीतिक दलों और सरकारों को मिलकर प्रयास करने की जरूरत :-- परमजीत सिंह गिल

 नशे के कोढ़ को खत्म करने के लिए आम जनता, पत्रकार समुदाय, समाज सेवी संस्थाओं, राजनीतिक दलों और सरकारों को मिलकर प्रयास करने की जरूरत :-- परमजीत सिंह गिल


 बटाला  (अविनाश शर्मा, चरण सिंह) समाज में नशे का कोढ़ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और इसे खत्म करने के लिए आम जनता, पत्रकार समुदाय, समाज सेवी संस्थाओं, राजनीतिक दलों और सरकारों को मिलकर संयुक्त प्रयास करने की जरूरत है यह सब्द परमजीत सिंह गिल, वरिष्ठ नेता लोक सभा क्षेत्र गुरदासपुर और हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आज चंडीगढ़ पंजाब जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित नशा विरोधी सेमिनार के दौरान संबोधि करते हुए कहे।

 उन्होंने कहा कि जानलेवा नशे का चलन युवा पीढ़ी को दीमक की तरह अंदर ही अंदर खत्म कर रहा है, जिसके प्रभाव में बड़ी संख्या में पंजाब की युवा पीढ़ी आ रही है।

 उन्होंने कहा कि अगर पंजाब का भविष्य बचाना है तो सभी को नशे के खिलाफ आवाज उठानी होगी, तभी इस बुराई को समाज से खत्म किया जा सकता है।

 उन्होंने चंडीगढ़ पंजाब जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस नशा विरोधी सेमिनार और मेडिकल चेकअप कैंप की सराहना करते हुए कहा कि इस एसोसिएशन ने एक अच्छा प्रयास किया है

 बता दें कि आज चंडीगढ़ पंजाब जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा स्थानीय जालंधर अमृतसर रोड बाईपास पर स्थित डेरा बाबा दर्शन दास में नशा विरोधी सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें परमजीत सिंह गिल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।

 इस अवसर पर पत्रकार एसोसिएशन की ओर से परमजीत सिंह गिल को सम्मान चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन