राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय राजपुर में विज्ञान संकाय के तत्वाधान में व्याख्यान का आयोजन किया

 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय राजपुर में विज्ञान संकाय के तत्वाधान में व्याख्यान का आयोजन किया गया।


 पालमपुर : केवल कृष्ण / जीजीडीएसए महाविद्यालय राजपुर के पूर्व छात्र व वर्तमान में सीएसआईआर आईएचबीटी पालमपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.विवेक डोगरा ने बतौर मुख्य वक्ता "विकसित भारत के लिए विज्ञान की भूमिका@2047" विषय पर छात्रों को जागरूक किया।  

 विज्ञान संकाय से सहायक प्राध्यापक ईशा चावला व डॉ. अनीश कुमार ने मंच संचालन करते हुए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के निदेशक व प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने महाविद्यालय के पूर्व छात्र व मुख्य वक्ता को सम्मानित करते हुए बताया कि विज्ञान का उज्ज्वल भविष्य हम आज भारत के पहले मानव ह्यूमन स्पेस मिशन में भी देख रहे हैं। उन्होंने छात्रों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए भी प्रेरित किया। 

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की महत्ता को बताते हुए डॉ. विवेक डोगरा ने बहुत ही सरल माध्यमों से विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र की महत्त्वपूर्ण उपलब्धियों से अवगत करवाया। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और विज्ञान के क्षेत्र में सीएसआईआर की भूमिका पर भी उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक किया। सीएसआईआर आईएचबीटी में विद्यार्थियों के लिए आयोजित विभिन्न योजनाओं ट्रेनिंग गतिविधियों पर भी उन्होंने बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि जिम्मेदार नागरिक के रूप में  समाज को आगे ले जाने के लिए हमें और विशेष रूप से युवा पीढ़ी को जीवन और समाज के बनाए नियमों का पालन करना चाहिए तभी हम विकसित भारत का सपना साकार कर पाएंगे । ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए उन्होंने सभी को अपने घरों से ही शुरुआत करने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि हिमालय की गोद में बसे प्राकृतिक उत्पादों का प्रयोग दैनिक जीवन ही नहीं बल्कि व्यवसायिक रूप से अपना स्टार्टअप प्रारंभ करने में भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने इस संबंध में संस्थान की महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजीस से भी छात्रों को अवगत करवाया और भविष्य में इन तकनीकों का लाभ लेकर अपना स्टार्टअप बिजनेस शुरु करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक वनीत ठाकुर, सारिका ठाकुर, कल्पना शर्मा, सीमा सूद, आशा कुमारी, अभिनव नाग, सुकांत अवस्थी, अरविंद कुमार भी उपस्थित रहे। व्याख्यान के उपरांत विद्यार्थियों ने अपने प्रश्नों और जिज्ञासा के उत्तर भी वरिष्ठ वैज्ञानिक विवेक डोगरा से प्राप्त किए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया