संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संगठनों के आह्वान पर सीटू के बैनर तले सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया

 संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संगठनों के आह्वान पर सीटू के बैनर तले सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /इस दौरान केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर और जिला अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि देश में किसानों मजदूरों के खिलाफ हो रहे अन्याय के खिलाफ आज पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। मोदी सरकार अपनी जन विरोधी नीतियों से बाज नहीं आ रही है। किसानों के अपनी मांगों को लेकर दिल्ली आने के एलान के बाद हरियाणा की खट्टर सरकार ने शांति पूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए लोहे की कीलें, कंक्रीट की दीवारें खड़ी कर दी हैं। पिछले आंदोलन में 700 से अधिक किसानों की शहादत हो गई थी। सुदेश ने कहा कि दिल्ली आने वाले किसानों के खिलाफ इस बार भी बर्बर अत्याचार किया गया है। किसानों के ट्रैक्टर तोड़े गए हैं और गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया है जिसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दे और किसानों के कर्ज माफ जल्द से जल्द माफ़ करे। उन्होंने कहा कि मजदूरों के खिलाफ लाए गए लेबर कोड निरस्त किए जाएं। सरकार पूंजीपतियों को फायदा देना चाहती है जिसका सीटू कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में मजदूरों और किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर