आपसी विवाद के चलते पति ने पत्नी को गोलियों से भूना

आपसी विवाद के चलते पति ने पत्नी को गोलियों से भूना 


जोधपुर के घने आबादी वाले इलाके में यह मौत का नंगा नाच सामने आया है यहां एक पति ने अपनी पत्नी को गोलियों से भून दिया, पत्नी उस समय दुकान पर बैठी थी, यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के अनुसार मरने वाली महिला का नाम अनामिका बिश्नोई है। जो जोधपुर में नई कलेक्शन के नाम से दुकान चलती थी। वह दुकान पर बैठी हुई थी इसी दौरान वहां उसका पति महीराम आया। जिसने पहले तो महिला के साथ कोई बातचीत की और फिर उस पर तमंचे से गोलियां मारना शुरू कर दिया। महिला को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि अनामिका अपने पति से पिछले लंबे समय से अलग रह रही थी। दोनों के बीच दहेज का मामला भी चल रहा है। अनामिका के दो बच्चे हैं जो भी उसके साथ ही रहते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।पुलिस का मानना है कि जिस तमंचे से पति ने अपनी पत्नी को गोली मारी है वह कोई लोकल पिस्टल है। हालांकि पूरी जांच होने और आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही खुलासा हो पाएगा। आपको बता दे कि जहां यह पूरी घटना हुई वह जोधपुर का घनी आबादी वाला इलाका है। ऐसे में घटना के बाद इलाके में दहशत फैली हुई है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर