हिमाचल में राज्यसभा की एक सीट के लिए मतदान जारी ,68 में से 67 विधायकों ने डाला वोट,

हिमाचल में राज्यसभा की एक सीट के लिए मतदान जारी ,68 में से 67 विधायकों ने डाला वोट




 शिमला : गायत्री गर्ग / , एक विधायक बीमार होने के चलते अभी तक नहीं पहुंचे, सीएम ने किया जीत का दावा, बोले भाजपा की अंतरात्मा पैसा, कांग्रेस विधायक पार्टी विचार धारा पर डालेंगे वोट।

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए एक सीट पर सुबह 9 बजे से विधान सभा में मतदान प्रक्रिया चल रही है।68 में से 67 विधायक अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं जबकि कांग्रेस विधायक सुदर्शन बबलू बीमार होने का कारण अभी तक मतदान करने नही पहुंचें हैं। शाम चार बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी और पांच बजे मतों की गणना होनी है। कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा ने हर्ष महाजन को प्रत्याशी बनाकर चुनाव में उतारा है

मतदान के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जीत का दावा करते हुए कहा कि सभी विधायकों ने पार्टी की विचारधारा पर अपने मत का इस्तेमाल किया है।पार्टी पूरी तरह से एकजुट है सभी कांग्रेस विधायक सरकार के साथ हैं। विपक्षी भाजपा पैसे की अंतरात्मा की बात कर रही है क्योंकि भाजपा की कोई अंतरात्मा नहीं है पैसा ही उनकी अंतरात्मा है। अगर कोई पार्टी की सोच से हटकर वोट डालता है तो उसमें सौदेबाजी का अंदेशा होता है 

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सभी विधायक कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट डालेंगे हालांकि कुछ लोगों की नाराजगी जरूर हो सकती है लेकिन पार्टी विचारधारा से हटकर कोई भी विधायक वोट नहीं डालेगा।भाजपा ने जरूर कैंडिडेट देखकर सरकार को मुश्किल में डालने का प्रयास किया है लेकिन सरकार अपना बहुमत स्थापित करेगी और जो लोग नाराज हैं उसको लेकर सरकार को गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है अभी भी सरकार के पास काफी समय बचा हुआ है सभी लोगों को साथ में लेकर चलना होगा।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार