मैंनाश्ता कम करता हूं.... CM ने ब्रेकफास्ट के लिए बुलाया, नहीं गए मंत्री विक्रमादित्य सिंह

 'मैंनाश्ता कम करता हूं.... CM ने ब्रेकफास्ट के लिए बुलाया, नहीं गए मंत्री विक्रमादित्य सिंह


हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट थमता नजर आ रहा है हालांकि, गुटबाजी और सीएम सुक्खू पर दवाब डालने के प्रयास जारी हैं। सीएम सुक्खू की तरफ से बुलाई ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह शामिल नहीं हुए हैं।

बता दें कि विक्रमादित्य सिंह ने इससे पहले कहा था कि जब तक ऑब्जर्वर्स पूरे मसले पर निर्णायक फैसला नहीं लेते हैं तब तक वह इस्तीफा मंजूर करने के लिए दवाब नहीं बनाएंगे।

शिमला में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि मामला सुलझाने पर पर्यवेक्षक ही फैसला लेंगे। विधायकों को बर्खास्त करने के सवाल पर कहा कि टिका-टिप्पणी करना ठीक नहीं है और स्पीकर ने यह फैसला लिया है। मैंने कहा कि मैं इस्तीफे के लिए दवाब नहीं डालूंगा। बातचीत चल रही है। पर्यवेक्षक सब चीजों को ठीक करने में लगे हैं।

साथ ही नाश्ते पर ना जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं नाश्ता कम ही करता हूं। विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार सुबह शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले रोते हुए इस्तीफा दिया था लेकिन देर शाम फिर इसे वापस लेने की बात कही लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि जब तक पूरे मसले का अंतिम परिणाम नहीं निकलता है, तब तक इतीफा वापस लेने और इस पर दवाब बनाने में अंतर होता है। हमारी ऑब्जवर्र से बातचीत हुई है। जब तक फाइनल आउटकम नहीं तब तक में इस्तीफे मंजूर करने के लिए दवाब नहीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर