कंपनी मालिक ने कम्पनी में काम कर रही विवाहिता की हत्या कर शव को नदी फैंका, पुलिस ने बरामद किया शव

कंपनी मालिक ने कम्पनी में काम कर रही विवाहिता की हत्या कर शव को नदी फैंका, पुलिस ने बरामद किया शव


आरोपी ने विवाहिता की हत्या कर शव हरदोई और सीतापुर जनपद की सीमा पर बरगदिया पुल से गोमती नदी में फेंका, विवाहिता उत्तर प्रदेश हरदोई निवासी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी नीरज सिंह की पत्नी गीता सिंह (35) लखनऊ की राइट कांसेप्ट कंपनी में काम करती थीं। यह कंपनी विभिन्न प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों का सत्यापन करने का काम करती है। उक्त कंपनी का मालिक हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के खगेश्वरपुरवा निवासी अभिनव वर्मा है।

बीती 21 फरवरी को गीता लखनऊ गई थी, लेकिन वापस घर नहीं आई। पति नीरज सिंह ने काफी तलाशने के बाद 23 फरवरी को गाजीपुर थाने में गीता के लापता होने का मामला दर्ज कराया। लखनऊ कमिश्नरेट के उपायुक्त उत्तरी अभिजीत आर शंकर ने पूरे मामले की जांच गाजीपुर के एसीपी विकास जायसवाल को सौंप दी।

साथ में एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया। सीसीटीवी कैमरा, सर्विलांस के जरिए मिले अहम सबूतों के आधार पर पुलिस ने अभिनव वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसी दौरान उसने बताया कि 21 फरवरी को गीता ने उससे रुपये मांगे थे। इसी को लेकर विवाद हो गया था। उसने गला दबाकर गीता की हत्या कर दी।

अपने साथियों अर्जुन, शिवम और कमल किशोर के साथ मिलकर शव को हरदोई-सीतापुर जनपद की सीमा पर बरगदिया पुल से गोमती नदी में फेंक दिया। एसीपी विकास जायसवाल के नेतृत्व में आई टीम ने आरोपी की निशानदेही पर बेनीगंज कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में शव बरामद कर लिया। बेनीगंज कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि शव बरामद किया गया है। कार्रवाई लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन