पारिवारिक विवाद में छात्रा ने की आत्महत्या

पारिवारिक विवाद में छात्रा ने की आत्महत्या 

लखनऊ : थाना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक एलएलएम की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मूलरूप से सुल्तानपुर जनपद के तिवारीपुर पोस्ट हसनपुर थाना हसनपुर के रहने वाले जगदीश त्रिपाठी परिवार संग सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के अर्जुनगंज के पंडित दीन दयाल उपध्यायनगर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी अभिव्यक्ति त्रिपाठी (27) ने शुक्रवार सुबह करीब ग्यारह बजे कमरे को अन्दर से बन्द कर लिया था। काफी देर बाहर ना आने पर उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा खोल कर देखा कि बेटी का शव पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था।

मृतका अभिव्यक्ति त्रिपाठी एलएलबी करके एलएलएम की पढ़ाई कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा से कर रही थी और वहीं हस्टॉल में रहती थी। अभी कुछ दिन पहले ही घर पर आई थीं। भाई बाहर जॉब करता है। वही मां की काफी वर्षों पहले मौत हो चुकी हैं। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी मिश्र ने बताया कि मृतका के कमरें से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरूआती जांच पड़ताल करने पर मौत का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा हैं। शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ