कांस्टेबल की हत्या मामले में पूर्व ग्राम प्रधान समेत चार आरोपियों को उम्र कैद की सजा

कांस्टेबल की हत्या मामले में पूर्व ग्राम प्रधान समेत चार आरोपियों को उम्र कैद की सजा 

विशेष न्यायाधीश मीता सिंह ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शनिवार को पूर्व ग्राम प्रधान राजेश पांडे समेत सभी चारों अभियुक्तों को दोषी कर देते हुए उन्हें आजीवन सश्रम कारावास और 30-30 हजार रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई।

आपको बता दें कि मैनपुरी जिले की एक अदालत ने एक कांस्टेबल की हत्या के तीन साल पुराने मामले पर अभियोजन पक्ष के वकील एम. पी. सिंह चौहान ने रविवार को बताया कि करहल थाना क्षेत्र के मदापुर गांव में तीन भाइयों इकरार खां, इकबाल खां और आरिफ खां के बीच जमीन के विवाद के निबटारे के लिए गांव के प्रधान चुन्नी लाल दिवाकर ने 25 जून 2021 को पंचायत बुलायी थी।

उन्होंने बताया कि गांव के पूर्व प्रधान राजेश पांडे को ग्राम प्रधान चुन्नी लाल की मध्यस्थता में पंचायत होने की बात इस कदर नागवार गुजरी कि उसने इसका बदला लेने की ठान ली।

चौहान ने बताया कि पंचायत के बाद चुन्नीलाल एटा में प्रादेशिक आर्म्‍ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) में कांस्टेबल के पद पर तैनात अपने भाई महेश, बेटे आनंद और चचेरे भाई जोर सिंह के साथ घर लौट रहा था, तभी पूर्व प्रधान राजेश पांडे और उसके साथियों नवीन पांडे, प्रियम चौबे तथा संजीव दिवाकर ने उन्हें रोक लिया और उन पर गोलियां चलाईं। गोली लगने से महेश की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में राजेश पांडेय, नवीन पांडेय, प्रियम चौबे और संजीव दिवाकर के खिलाफ महेश की हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। चौहान ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम) मीता सिंह ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शनिवार को पूर्व ग्राम प्रधान राजेश पांडे समेत सभी चारों अभियुक्तों को दोषी कर देते हुए उन्हें आजीवन सश्रम कारावास और 30-30 हजार रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग