नाबालिग बेटी को 2 बार वैश्यालय में बेचा कलयुगी मां ने, नाबालिग की हुई मौत इलाज दौरान

 नाबालिग बेटी को 2 बार वैश्यालय में बेचा कलयुगी मां ने, नाबालिग की हुई मौत इलाज दौरान


रहस्यमय परिस्थितियों में हुई नाबालिग की मौत से उस समय पर्दा उठा जब पुलिस ने छानबीन शुरू की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलकाता पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्यों आए सामने उसकी मां ने पहले बिहार और फिर पश्चिम बंगाल में दो अलग-अलग वेश्यालयों में बेच दिया था.

पुलिस सूत्रों ने कहा कि पीड़िता को सबसे पहले 2021 में उसकी मां ने बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक वेश्यालय में बेचा था. जानकारी मिलने पर एनजीओ ने कोलकाता के नारकेलडांगा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मुजफ्फरपुर पहुंची और लड़की को छुड़ाया.


जब पुलिस ने पीड़िता को उसकी मां को सौंपा तो उसने अफसोस जताया था. हालांकि, बाद में पता चला कि उसे पश्चाताप कुछ और नहीं, बल्कि नौटंकी थी. महिला ने 2022 में फिर से अपनी बेटी को एक एजेंट के माध्यम से उत्तरी कोलकाता के सोनागाछी वेश्यालय में बेच दिया. यह एशिया के सबसे बड़े रेड-लाइट क्षेत्रों में से एक है.


एनजीओ के सदस्यों ने जो बयान पुलिस को दिया है, उसके मुताबिक, इस बार लड़की वेश्यालय में मकान मालकिन और वहां आने वाले अलग-अलग ग्राहकों के हाथों यौन शोषण का शिकार बनी. जब पीड़िता गंभीर रूप से बीमार हुई तो वेश्यालय की मकान मालकिन ने उसे रिहा कर दिया और उसने लड़की को उसकी मां के आवास के सामने पहुंचवा दिया.


एनजीओ के सदस्यों ने उसे फिर वहां से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, डॉक्टरों के सभी प्रयास विफल रहे और आखिरकार लड़की की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर