नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, शिक्षक आरोपी फरार

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, शिक्षक आरोपी फरार 


इस वारदात में दो भाई संलिप्त है पुलिस ने आरोपी कटिहार जिले में रेलवे में गार्ड के रूप कार्यरत था।जिसे पुलिस ने धर दबोचा व दूसरा आरोपी पूर्णिया शिक्षक सरकारी विद्यालय में पदस्थापित है, जो घर छोड़कर भाग गया।  

पुलिस ने छापामारी कर इस मामले के आरोपी बड़े भाई अनिल पासवान को धर दबोचा। वारदात के बाद से आरोपी कटिहार में छिपा था। केस से जुड़ा आरोपी कटिहार स्थित भारतीय रेलवे में गार्ड के रूप कार्यरत है, इसलिए रेलवे को इस मामले की जानकारी दी गई है। विभाग अपने स्तर से भी आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगा। वहीं, इस केस से जुड़े दूसरे आरोपी छोटे भाई की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, जो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। जल्द ही उसे भी धर दबोचा जाएगा।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी आलोक रंजन ने बताया कि मधुबनी थानाक्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की अपने कॉलोनी में स्थित एक घर में मेड का काम करती थी। दुष्कर्म को लेकर बीते दो अक्तूबर को इस मामले में परिजनों ने महिला थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी बड़ा भाई अनिल पासवान भारतीय रेलवे में सी ग्रेड का कर्मी है, जबकि छोटा भाई अजीत पासवान सरकारी शिक्षक है। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया। लड़की के बयान पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों भाइयों की धर पकड़ में जुट गई।पुलिस ने छापामारी कर इस मामले के आरोपी बड़े भाई अनिल पासवान को धर दबोचा और दूसरे की तलाश जारी है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ