तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, बीस दिन बाद प्रेमी ने भी छोड़ा, महिला ने पुलिस में की शिकायत

तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, बीस दिन  बाद प्रेमी ने भी छोड़ा, महिला ने पुलिस में की शिकायत


उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक निजी अस्पताल में काम करने वाले युवक के प्यार में पड़कर तीन बच्चों की मां उसके साथ फरार हो गई। उसने अपना धर्म बदल लिया और तीन महिना पहले अपने प्रेमी से शादी कर ली। महिला बीस दिन पहले अपने बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। वह अपने बच्चों और प्रेमी के साथ दिल्ली में रहने लगी। इस बात की सूचना मिलते ही युवक के परिजन दिल्ली पहुंच गए। महिला का आरोप है कि युवक अब उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

परिवार के कहने पर छोड़ दिया शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला का निजी अस्पताल में काम करने वाले ए युवक से प्रेम संबंध बन गए। तीन महीने पहले महिला ने बहजोई के एक मंदिर में उससे शादी रचा ली और अपना नाम भी बदल लिया। बीस दिन पहले वह युवक और बच्चों के साथ दिल्ली चली गई वहां किराए के मकान में रहने लगी। युवक के परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई, तो वह दिल्ली पहुंच गए। परिजनों ने युवक पर महिला को छोड़ देने का दबाव बनाया।

जिसके लिए सबको छोड़ा उसी ने दिया धोखा महिला ने जिस प्रेमी के लिए सब कुछ छोड़ दिया। उसी ने दो दिन पहले उसके साथ मारपीट कर उसे छोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। इस मामले में जब हजरतगढ़ी थानाध्यक्ष से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई मामला अभी संज्ञान में नहीं है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ