नशे के आदी कलयुगी बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

नशे के आदी कलयुगी बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, आरोपी पुलिस गिरफ्त में 

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में एक 53 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसको कुल चार संताने हैं. इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं. दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और वे अपने ससुराल में हैं. बड़े बेटे की शादी भी हो गई है. वह भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता है. छोटा बेटा गांव पर ही रहता है. वह कोई काम नहीं करता है और नशे का आदी है. उसकी नशेड़ी आदत के चलते उसका रिश्ता अब तक नहीं हो पाया. शादी के लिए कई लोग आए, लेकिन जब गांव में पता करते थे तो वह लोग फिर वापस नहीं आते थे।

पीड़िता ने बताया कि उसने अपने बेटे को समझाया कि नशे की आदत छोड़ दो और कुछ काम करो तो वह उल्टे ही मुझसे झगड़ा करता था. यही नहीं, गांव के लोगों से भी अक्सर विवाद करके घर आता था. लोग उलाहना लेकर आते थे तो जब मैं समझती थी तो वह उल्टे मुझे ही मारने के लिए दौड़ता था. मेरे पति की काफी समय पहले मृत्यु हो गई थी।  

पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे तीनों बच्चे तो ठीक निकले, लेकिन छोटा वाला शराबी के अलावा मनबढ़ हो गया. कल रात को भी वह नशे की हालत में आया. अचानक वह मेरे चारपाई के पास आ गया. जब हाथ की सरसराहट मेरे शरीर पर महसूस हुई तो मेरी आंख खुल गई, तो देखा कि यह मेरा छोटा बेटा ही है. मैंने कहा क्यों आए हो मेरे पास और यह क्या कर रहे हो. उसने कहा की चुप रहो नहीं तो तुम्हारा गला दबा करके मार डालूंगा. रात का समय है कोई जान भी नहीं पाएगा।  

महिला ने बताया कि बेटे ने कहा कि तुम अपने बड़े बेटे को ज्यादा मानती हो. मुझे नहीं मानती हो. मेरे नाम से गांव की जमीन भी नहीं कर रही हो, ताकि मैं बेचकर अपनी जरूरत पूरा कर सकूं. उसके बाद उसने बलपूर्वक जो मेरे साथ किया, वह कोई भी मां अपने पुत्र से कभी भी सपने में भी नहीं सोच सकती है. मेरे बेटे ने मेरे साथ रेप किया।  

सुबह में मैंने अपने बड़े बेटे को बताया तो वह दिल्ली से मेरे पास आया. उसने कहा कि इस हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. यदि आज तुमने लोकलाज के चलते अपना मुंह बंद कर लिया तो आगे वह फिर इसी तरह का गलत काम करेगा. तुम चलकर पुलिस से शिकायत करो.

तो वहीं एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पुत्र के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल गांव पर पहुंची तो आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन उसे दबोच लिया गया. आगे की कार्रवाई साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर की जाएगी.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ