कर्ज से परेशान युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

बिनावर : युवक बुधवार को पत्नी से अपने गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव घटपुरी में अपनी ससुराल में रहे युवक ने कर्ज से परेशान होकर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।



बाद में उसका शव एक नीम के पेड़ से फंदा से लटकता मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

भूरे ने पिछले दिनों पांच लोगों से ढाई लाख रुपये का कर्ज ले लिया था। कर्ज देने वाले लोग उसे लगातार परेशान कर रहे थे। युवक आए दिन हो रहे तकादों से परेशान हो गया था। बुधवार सुबह भूरे पत्नी नूरवीर को अपने गांव प्रहलादपुर जाने की बात कहकर निकला था। बृहस्पतिवार की सुबह गांव घटपुरी और मियागंज के बीच एक नीम के पेड़ से लटका हुआ भूरा का शव दिखा।

इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुुंच गई। परिजनों को मौके पर बुला लिया गया |फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

मूल रूप से थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी भूरे (24) पुत्र अशफाक की शादी पांच साल पहले थाना बिनावर क्षेत्र के गांव घटपुरी निवासी युवती से हुई थी। बताया जाता है कि एक साल पहले से भूरे अपनी ससुराल में ही रहने लगा। यहां पर उसने मकान भी बना लिया था। भूरे की एक साल की बेटी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग