बस में सवार युवक से पुलिस ने 4.700 किग्रा चरस की बरामद

सुंदरनगर ( मंडी) : पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर की सांबा तहसील के मावा डाकघर निवासी एक युवक को कुल्लू से चंडीगढ़ जा रही बस में पौने पांच किलो (4.700 किग्रा) चरस के साथ हिरासत में लिया है।



बीएसएल पुलिस थाना ने बीएसएल जलाशय के निकट सुबह करीब आठ बजे नाका लगा रखा था। इस दौरान एचआरटीसी की कुल्लू से चंडीगढ़ जा रही बस को पुलिस ने जांच के लिए रोका। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान चमन लाल (34) पुत्र हंसराज निवासी डाकघर मावा तहसील सांबा, जम्मू-कश्मीर के पास से 4 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी मंडी जिले के औट से बस में सवार हुआ था। डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग