एडीसी मंडी के माध्यम से सराज छात्र कल्याण संघ ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

अंजना हत्याकांड में सख्त एवं निष्पक्ष जांच हेतु एडीसी मंडी के माध्यम से सराज छात्र कल्याण संघ ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन



सुंदरनगर अरोमा नर्सिंग कॉलेज में पढ़ रही होनहार छात्रा अंजना ठाकुर की संदिग्ध हालात में मौत हो जाने से पूरे हिमाचल व खासकर मंडी जिला के लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों जहां सभी संगठनों द्वारा परिवार के नेतृत्व में मंडी जिला मुख्यालय में सैंकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया , तत्पश्चात ही सुंदरनगर पुलिस द्वारा 17 दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई। जिसमें  कोताही को लेकर कहीं न कहीं थाना प्रभारी व संबंधित अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। एफआईआर दर्ज करने में हुई देरी और अन्य कई घटनाएं जो साबित कर रही है कि अंजना की मौत एक साजिश है,जिससे आम जनमानस में काफी आक्रोश है। इसी के चलते सराज छात्र कल्याण संघ का एक प्रतिनिधि मंडल एडीसी मंडी से मिला और संबंधित केस में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री जी को पत्र देकर निष्पक्ष एवं सख्त कार्यवाही की मांग की गई। यह जानकारी सराज छात्र कल्याण के वर्तमान अध्यक्ष तुपेंदर ठाकुर द्वारा प्रदान की गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग