शरारती तत्वों ने जंगल में लगाई आग, अग्निशमन विभाग ने तुरंत पहुंचकर आग पर पाया काबू

शरारती तत्वों ने जंगल में लगाई आग, अग्निशमन विभाग ने तुरंत पहुंचकर आग पर पाया काबू 




( चम्बा : जितेन्द्र खन्ना )

चम्बा मुख्यालय व उसके आसपास के जंगलों में आग की वजह से जहां प्रदूषण फैल रहा है वही जीव जंतु भी प्रभावित हो रहे हैं । शरारती तत्वों द्वारा जगह-जगह जंगल में आग लगाई जा रही है और वही यह आग जब रिहायशी इलाकों में पहुंचती है तो अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को तुरंत वहां पहुंचकर आग पर काबू पाना पड़ रहा है । देर रात चंबा मुख्यालय के साथ लगती करिया पंचायत में वन विभाग के चेक पोस्ट व एनएचपीसी के टी आर टी गार्ड क्वार्टर के बीच की पहाड़ी में शरारती तत्वों द्वारा आग लगाई गई आग इतनी बढ़ गई कि जहां एनएचपीसी केटी आर टीगार्ड क्वार्टर को खतरा हो गया वहीं वन विभाग के फॉरेस्ट चेक पोस्ट तक भी आग पहुंच गई । आग को देखते हुए लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशकत से आग पर काबू पाया।

वही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी राजकुमार ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली की करियाँ के पास आग लगी है तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो यहां टी आर टी गार्ड क्वार्टर व फॉरेस्ट चेक पोस्ट के बीच में पहाड़ी पर आग लगी थी जिससे इन दोनों को खतरा हो चुका था । उन्होंने तुरंत आग पर काबू पा लिया है । उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि इस तरह से जंगल में आग ना लगायें। क्योंकि  एक तो  पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है वहीं दूसरी तरफ जीव जंतु भी प्रभावित हो रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिला मुख्यालय चंबा के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।