पिता ने बेटे को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

बिजनौर :  शहर की कांशीराम कॉलोनी में आधी रात को आपसी विवाद में पिता ने इकलौते जवान बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। सात महीने पहले युवक की शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 



मृतक की पत्नी ने ससुर के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 15 दिन पहले मृतक के छोटे भाई की भी बीमारी से मौत हो गई गई थी।

अक्षय की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। अक्षय की सात महीने पहले चंद्रावती से शादी हुई थी। अक्षय मजदूरी करता था। सूचना पर सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल उदयप्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक अक्षय की पत्नी की तहरीर पर ससुर चतर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बैराज रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय अक्षय पुत्र चतर सिंह रविवार देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों लोगों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान करीब पौने एक बजे चतर सिंह ने अपने बेटे अक्षय को चाकू मार दिया। चाकू पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन गंभीर रूप से घायल अक्षय को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले गए। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

शहर कोतवाल उदय प्रताप का कहना है कि शराब के नशे में बाप बेटों में विवाद हुआ है। विवाद के दौरान पिता ने बेटे के चाकू मार दिया। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

15 दिन पहले अक्षय के छोटे भाई की बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार का पालन-पोषण की जिम्मेदारी अक्षय पर ही थी। उसकी मौत के बाद स्वजन में कोहराम मच गया। पत्नी और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी चंद्रवती का बदहवास है। सात महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। सात महीने में विधवा होने का गम में वह पागल से हो गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग