15 हजार में SHO ने बेच डाला अपना ईमान, बिजीलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

15 हजार में  SHO ने बेच डाला अपना ईमान, बिजीलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार 



( पथर/मडी : व्यूरो रिपोर्ट )

जिला पुलिस के पधर थाने के एसएचओ ने 15 हजार में अपना ईमान बेच डाला । एक केस की सेटलमेंट के बदले 15 हजार की रिश्वत मांगी और बिजिलेंस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामला सोमवार देर शाम का है ।मिली जानकारी के अनुसार एसएचओ पधर ने एक व्यक्ति से केस सेटलमेंट के बदले 15 हजार रुपये की मांग की और  उसे यह पैसे अपने आवास पर लाने को कहा । व्यक्ति ने इसकी सूचना विजिलेंस को दे दी | बिजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और व्यक्ति को पैसे संग एसएचओ के आवास पर भेजा इसके बाद विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर एसएचओ को रंगे हाथों दबोच लिया । इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अब हर तरफ एसएचओ के इस कृत्य की चर्चाएं हो रही है। पुलिस महकमे के लोग भी इस विषय को लेकर चर्चा कर रहे हैं ।विजिलेंस विभाग की इस गुप्त कार्रवाई की किसी को कानों कान भनक तक नहीं लग पाई है  

विजिलेंस की टीम ने आरोपी एसएचओ को हिरासत में ले लिया है । बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम इस मामले की गहन जांच पड़ताल करते हुए आरोपी एसएचओ की संपत्ति की जांच करवा सकती है ।

उधर डीएसपी विजिलेंस प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी लाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग