परमजीत सिंह गिल का गांधी परिवार पर बड़ा हमला: विभाजनकारी सोच, विदेशी ताकतों की कठपुतली और देश विरोधी नीतियों से भारत को पहुँचाया बड़ा नुकसान

 परमजीत सिंह गिल का गांधी परिवार पर बड़ा हमला: विभाजनकारी सोच, विदेशी ताकतों की कठपुतली और देश विरोधी नीतियों से भारत को पहुँचाया बड़ा नुकसान


बटाला : अविनाश शर्मा /

 हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय मित्र अध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कहा कि गांधी परिवार की सोच हमेशा से देश विरोधी और विभाजनकारी रही है। उन्होंने दावा किया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर आज तक इस परिवार की नीतियों ने भारत को कई स्तरों पर कमजोर किया है।

गिल ने कहा कि आज़ादी के समय जवाहरलाल नेहरू के फैसलों के कारण देश का बड़ा हिस्सा अलग होकर ऐसा मुल्क बन गया जो आज तक भारत के लिए सिरदर्द बना हुआ है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के बड़े हिस्से के पाकिस्तान के अधीन जाने को भी इस नीति का नतीजा बताया।

उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर सिखों के नरसंहार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह परिवार हमेशा विभाजन पैदा करके देश पर राज करता रहा।

राहुल गांधी के ताज़ा बयानों पर गिल ने कहा कि वह विदेशी ताकतों के हाथ की कठपुतली बनकर देश की उभरती साख को नुकसान पहुँचा रहे हैं। उन्होंने राहुल के भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में दिए गए बयान को अमेरिका और अन्य विदेशी ताकतों की साजिशों से जोड़ा।

उन्होंने कहा कि चाहे राहुल गांधी चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगाएँ या अराजकता फैलाने की कोशिश करें, कांग्रेस और गांधी परिवार की साजिशें कभी भी कामयाब नहीं होंगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त