डॉ. मेहताब सिंह बने बटाला के नए एसएसपी, अपराध के खिलाफ कड़े कदमों का ऐलान

 डॉ. मेहताब सिंह बने बटाला के नए एसएसपी, अपराध के खिलाफ कड़े कदमों का ऐलान


बटाला पुलिस की कमान बदली — डॉ. मेहताब सिंह ने एसएसपी का पद संभाला, गैंगस्टरों व नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई

 बटाला : अविनाश शर्मा /

पंजाब सरकार द्वारा किए गए तबादलों के तहत अमृतसर ग्रामीण स्थानांतरित हुए एसएसपी सुहैल क़ासिम मीर (IPS) की जगह बटाला में डॉ. मेहताब सिंह ने आज नए एसएसपी के रूप में पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने जिले में क़ानून-व्यवस्था को और मज़बूत करना अपनी प्राथमिकता बताया।


डॉ. मेहताब सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री और डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे गुरु नगरी अमृतसर के बॉर्डर इलाके में एसपी के पद पर सेवाएँ दे चुके हैं। इसके अलावा कमिश्नरेट अमृतसर में एएसएचओ के रूप में हुई ट्रेनिंग और तरनतारन में किए गए कार्यकाल ने उन्हें सीमा क्षेत्र की चुनौतियों को समझने में गहरा अनुभव दिया है।


उन्होंने स्पष्ट कहा कि गैंगस्टरों और अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी, वहीं पंजाब सरकार की मुहिम “युद्ध नशों के विरुद्ध” को और मज़बूती व गति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।


नए एसएसपी ने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र होने के कारण चुनौतियाँ अवश्य हैं, लेकिन बटाला पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। “कानून-व्यवस्था को बनाए रखना और जनता की जान-माल की सुरक्षा हमारी सर्वोपरि प्राथमिकता रहेगी,” उन्होंने दृढ़ता से कहा।


डॉ. मेहताब सिंह के पदभार संभालने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर एक नई उम्मीद जगी है और लोगों को भरोसा है कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मज़बूत होगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त