माता चिंतपूर्णी जी के मेले पर 10वां वार्षिक लंगर और चौकी का आयोजन, 26 जुलाई को बटाला में होगा शुभारंभ

 माता चिंतपूर्णी जी के मेले पर 10वां वार्षिक लंगर और चौकी का आयोजन, 26 जुलाई को बटाला में होगा शुभारंभ


बटाला  : अविनाश शर्मा /

हर वर्ष की तरह इस बार भी चिंताहरणी यूथ क्लब द्वारा माता चिंतपूर्णी जी के वार्षिक मेले के उपलक्ष्य में 10वां वार्षिक लंगर भंडारा और माता रानी की चौकी का आयोजन समूह शहरवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष अजय अत्तर ने बताया कि यह आयोजन 26 जुलाई (शनिवार) को बटाला के बाहरवार खजूरी गेट स्थित कम्युनिटी हॉल में संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हवन-यज्ञ से की जाएगी, शाम 7 बजे कंजक पूजन होगा, इसके उपरांत 7:30 बजे ज्योति पूजन और 8 बजे से माता रानी का भव्य गुणगान किया जाएगा।

क्लब द्वारा 29 जुलाई को गिल मार्किट, उमरपुरा रोड, बटाला से वार्षिक लंगर की रवानगी की जाएगी। यह लंगर 29 जुलाई की रात से लेकर 2 अगस्त तक होशियारपुर से चिंतपूर्णी रोड पर स्थित पहले टाटा भट्ठा स्थल पर लगाया जाएगा।

क्लब के सदस्य रूप लाल अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं और सेवादारों की ड्यूटियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। चेयरमैन रघबीर भगत, उपाध्यक्ष नरिंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष कमल कालिया, रूप लाल अरोड़ा, राजन मेहरा, रघबीर, बोबी, काका, लाडी आदि कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने में जुटे हुए हैं।

क्लब की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि वे माता रानी की चौकी में बढ़-चढ़कर भाग लें और माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त