कलयुगी मां ने सुपारी देकर बेटे की करवाई हत्या, मां के प्रेम-प्रसंग में बन रहा था रोड़ा

कलयुगी मां ने सुपारी देकर बेटे की करवाई हत्या, मां के प्रेम-प्रसंग में बन रहा था रोड़ा

उत्तर प्रदेश :  मां सब कुछ बेच कर प्रेमी संग रहना चाहती थी, बेटे ने किया विरोध तो प्रेमी संग मिलकर मां ने अपने ही बेटे की करवाई हत्या, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

अन्तरात्मा को हिला देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव के अजगैन थाना के दरबारी खेड़ा गांव का है। यहां गांव के बाहर 6 जून को कुएं में पुलिस को एक अज्ञात डेडबाडी मिली थी और उसके पास एक बाइक भी मिली थी। बाइक के नंबर से पुलिस अज्ञात डेडबाडी की शिनाख्त की और पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने नदीम के मोबाइल से सर्विलांस की मदद से कई रिश्तेदार और उसके कानपुर के कई दोस्त और व्यापारियों से भी पूछताछ की। 

नदीम अपने मामा ताहिर हुसैन के घर के पास बेगमपुरवा में कपड़े की दुकान किए था। इसलिए कई कपडे़ व्यापारियों से 5 जून को फोन पर उसकी कुछ बात भी हुई थी, जिनको पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस मामले में जांच ही कर रही थी की कुछ दिनों बाद अजगैन पुलिस को सर्विलांस की मदद से राजस्थान अजमेर के एक शख्स का नंबर मिला। इस पर पुलिस ने संपर्क किया और उस शख्स के पास पहुंची, जिसका नाम सलीम था। सलीम से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया।

सलीम ने पुलिस को बताया कि नदीम की हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसकी मां आरफा बेगम और उसके अजमेर के रहने वाले उसके प्रेमी हासम अली ने ही करवाई है। पुलिस सलीम और हासम अली को हिरासत में लेकर उन्नाव पहुंची और कानपुर से मृतक नदीम की मां आरफा बेगम को भी हिरासत में लेकर तीनो से पूछताछ की। पूछताछ में घटना सच साबित हुई।

 अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण प्रेम चंद्र ने बताया कि इस मामले में सर्विलांस टीम लगाई गई थी। इसमें अजमेर से सलीम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि नदीम की हत्या नदीम की मां आरफा बेगम और हासम अली ने मिलकर ढाई लाख रुपये में मुझसे करवाई है। नदीम की मां अजमेर के रहने वाले हासम अली के साथ रहना चाहती थी। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी हासम अली और हत्यारे सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा