ट्रेलर चालक ने वाहन चैकिंग दौरान RTO को कुचला, मौके पर हुई मौत

ट्रेलर चालक ने वाहन चैकिंग दौरान RTO को कुचला, मौके पर हुई मौत 

राजस्थान के कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे 52 पर गोपालपुरा माताजी 8 लाइन टोल प्लाजा के पास शनिवार को यह दु:खुद हादसा हुआ

जानकारी के अनुसार, नरेश मीणा झालावाड़ से कोटा की ओर आ रहे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान एक ट्रेलर चालक ने पहले चेकिंग से बचकर भागने की कोशिश की. प्रत्यक्षदर्शी और परिवहन विभाग के कर्मचारी अरविंद ने बताया कि ट्रेलर पहले निकल गया था, जब साहब ने उसका चालान बना दिया था.

इसके बाद वह ट्रेलर दोबारा लौटकर आया और चालक ने जानबूझकर RTO इंस्पेक्टर को टक्कर मार दी. इसके बाद ट्रेलर ने RTO की बोलेरो गाड़ी को भी टक्कर मारी और हाईवे से नीचे कूद गया. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया.

हादसे की सूचना मिलते ही मंडाना थाना प्रभारी अजय कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे. नरेश मीणा के शव को एम्बुलेंस से कोटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया. कोटा ग्रामीण SP सुजीत शंकर, अतिरिक्त SP रामकल्याण मीणा और डिप्टी SP राजेश ढाका ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं.

हादसे में RTO की बोलेरो गाड़ी का चालक देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने बताया कि मृतक नरेश मीणा कोटा शहर के निवासी थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ