6 दिन पहले हुई थी शादी,सड़क हादसे में हुई मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्य

6 दिन पहले हुई थी शादी,सड़क हादसे में हुई मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्य 

नाड़ा तोड़ बोलेरो ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, टक्कर मारने के बाद भी ना थमी बोलेरो, तकरीबन सौ फीट तक इलाके में खून के निशान मिले, यह हादसा सोमवार दोपहर हुआ सड़क हादसे ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत, उनमें एक पति-पत्नी भी शामिल  

यह दु:खद हादसा राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से उभर कर सामने आया है। जानकारी देते हुए खमेरा थाना पुलिस ने बताया कि नाड़ा तोड़ घाटी में बोलेरो ने बाइक को पीछे से भयंकर टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद भी बोलेरो थमी नहीं वह बाइक सवारों को रौंदते हुए चली गई। पुलिस ने बताया कि करीब सौ फीट तक इलाके में खून के निशान मिले हैं। बाइक पर सुनील, अंजू और अंजू का भाई कन्हैया सवार था। तीनों अपने किसी रिश्तेदार के यहां खमेरा पाड़ा इलाके की ओर जा रहे थे। छह दिन पहले ही अंजू और सुनील की शादी हुई थी। अभी तो हाथ की मेंहदी तक नहीं निकली थी।

सुनील और अंजू को एक साथ एक ही चिता पर विदा करने की तैयारी है। गांव और कस्बे में मातम छाया हुआ है। सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर पुलिस ने बोलेरो जब्त कर ली है। लेकिन उसका चालक फरार है। माना जा रहा है कि बोलेरो में ब्रेक फेल होने के कारण ये हादसा हुआ है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग