ट्रेन के आगे कूद कर शिक्षिका ने दी जान, 4 व 12 साल के बेटे को छोड़ गई पीछे

ट्रेन के आगे कूद कर शिक्षिका ने दी जान, 4 व 12 साल के बेटे को छोड़ गई पीछे

रेलवे फाटक बंद होने के चलते एक बस फाटक पर रुकी हुई थी। उसी बस में बैठी अर्चना जांगिड़ अचानक नीचे उतरीं और तेजी से रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ीं। वहां पहुंचकर उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के सामने से आ रही ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। यह सब इतना अचानक हुआ कि पास में खड़ा एक युवक उन्हें बचाने के लिए दौड़ा भी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ट्रेन की चपेट में आने से अर्चना उछलकर दूर जा गिरीं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। बाद में मृतका के परिजनों को सूचित किया गया।मृतका अर्चना जांगिड़ झुंझुनूं जिले के साह मार्केट स्थित जांगिड़ गेस्ट हाउस की निवासी थी। उन्होंने 5 जनवरी 2013 को अजाड़ी कलां के बालिका विद्यालय में शिक्षिका के रूप में अपना कार्यभार संभाला था। इसके बाद 11 जनवरी 2021 को उनका स्थानांतरण राजकीय सेठ रघुनाथ पोद्दार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ, जहां वे गणित विषय पढ़ाती थी।

विद्यालय स्टाफ और स्थानीय लोगों के अनुसार, अर्चना जांगिड़ एक मिलनसार, कर्मठ और जिम्मेदार शिक्षिका थी। उनके इस कदम से पूरा शिक्षण समुदाय, छात्र और उनके परिवारजन स्तब्ध हैं। अर्चना अपने पीछे पति संदीप जांगिड़, 4 साल के बेटे गर्वित और 12 साल के बेटे विदित को छोड़ गई हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग