विमल नेगी की दुःखद मौत पर भाजपा जिला नूरपुर ने रैहन में कैडल मार्च निकाल सीबीआई जांच मांगी

विमल नेगी की दुःखद मौत पर भाजपा जिला नूरपुर ने रैहन में कैडल मार्च निकाल सीबीआई जांच मांगी

फतेहपुर समाचार

फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  विधानसभा फतेहपुर के कस्बा रैहन में जिला भाजपा ने चीफ इंजीनियर विमल नेगी की दुःखद मौत पर कैडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि देते हुए मौत की सीबीआई जांच की मांग की है।

इस दौरान भाजपा जिला नूरपुर के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। वहीं सरकार के इशारे पर अफसरसाही अपने से यूनियर अफसरों को प्रताड़ित करने में भी कोई कोर कसर नही छोड़ रही है।

जिसका ताज़ा उदाहरण हॉल भी में एक ईमानदार अफसर विमल नेगी की दुःखद मौत है।

उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द उक्त दुःखद मौत पर सीबीआई जांच करने की मांग की है।

इस मौक़े पर पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व विधायक इंदोरा रीता धीमान, पूर्व प्रत्याशी भाजपा ज्वाली संजय गुलेरिया, जिला अध्यक्ष राजेश काका, मंडलाध्यक्ष राजा का तालाब सुशील शर्मा, मंडलाध्यक्ष फतेहपुर गुरनेश शर्मा,मंडलाध्य्क्ष रे रमन चौधरी, मंडलाध्यक्ष ज्वाली डॉक्टर रजिन्द्र सहित भिन्न -भिन्न मंडलो के अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग