भाटियाँ में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों को सरकारी भवन में शिफ्ट करने को स्थानीय लोगों ने की अपील

भाटियाँ में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों को सरकारी भवन में शिफ्ट करने को स्थानीय लोगों ने की अपील

फतेहपुर समाचार

फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-   बिकास खंड फतेहपुर की पंचायत भाटियाँ के वार्ड एक, दो ब तीन में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों को नजदीक के सरकारी स्कूल के भवन में शिफ्ट करने की स्थानीय लोगों द्बारा विभाग से अपील की गई है।

इसी विषय पर स्थानीय वरिष्ठ नागरिक रत्न सिंह ने बताया कि उनके पंचायत में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति न के बराबर ही है।

उन्होंने कहा अगर आंगनवाड़ी केंद्रों को नजदीक के ही सरकारी स्कूल के भवन में शिफ्ट किया जाए। तो किराए के रूप में दिए जाने बाले सरकारी राजस्व की भी बचत होगी।

उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चे तो होते नही हैं। वहीं कर्मचारी तो आसानी से उक्त सरकारी स्कूल भवन तक अपनी ड्यूटी देने पहुंच सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इसी विषय पर पहले कई बार विभाग से भी वार्तालाप हो चुका है लेकिन सरकारी राजस्व की हो रही फिजूलखर्ची को रोकने की तरफ विभाग ने कोई भी ध्यान नही दिया है।

उन्होने फिर से अपील की है कि उक्त आंगनवाड़ी केंद्रों को सरकारी स्कूल के भवन में शिफ्ट किया जाए ताकि स्कूल के भवन की देखरेख भी हो पाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से