राजकीय महिला बहु-तकनीकी संस्थान रेहन की छात्राओं ने सुंदरनगर में रचा इतिहास

राजकीय महिला बहु-तकनीकी संस्थान रेहन की छात्राओं ने सुंदरनगर में रचा इतिहास

फतेहपुर समाचार

फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  राजकीय महिला बहु-तकनीकी संस्थान, रेहन की छात्राओं ने 26वीं राज्य स्तरीय बहु-तकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक मीट, सुंदरनगर (जिला मंडी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।

संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश कुमार कटवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राज्य स्तरीय मीट में हिमाचल प्रदेश के 17 राजकीय बहु-तकनीकी संस्थानों ने भाग लिया। इस प्रतिस्पर्धा में हमारे संस्थान की छात्रा साक्षी ने लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक एवं जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक अर्जित किया, जबकि वंशिका ने लॉन्ग जंप में रजत पदक हासिल किया।

खेलों में छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर राजकीय महिला बहु-तकनीकी, रेहन को "ऑल ओवर स्पोर्ट्स ट्रॉफी" से भी सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य डॉ. कटवाल ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित