राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने गत रात्रि बेंगलुरू पहॅुंचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा उपाध्यक्ष भी साथ।

राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने गत रात्रि बेंगलुरू पहॅुंचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा उपाध्यक्ष भी साथ।


बेंगलुरू हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 11वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन में भाग लेने गत रात्रि करीब 9:00 बजे कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू पहुँचे। इस सम्मेलन में भाग लेने विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा तथा विधान सभा सचिवालय के तीन वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ बेंगलुरू पहुँचे हैं। गौरतलब है कि इसका मुख्य आयोजन कर्नाटक विधान सभा द्वारा कर्नाटक विधान भवन (विधान सौध) तथा होटल दी ताज वेस्ट ऐण्ड में 11 से 13 सितम्बर, 2025 तक किया जा रहा है। पठानियां का बेंगलुरू एयरपोर्ट पर तैनात कर्नाटक सरकार के अधिकारियों द्वारा परम्परागत स्वागत किया गया। 

  आज कर्नाटक विधान सौध में सम्मेलन का भव्य उद्वघाटन समारोह आयोजित किया गया जिसका शुभारम्भ राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के चेयरमैन एवं लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा दीप प्रज्जलवित कर किया गया। इस अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्वारमैया, राज्य सभा उप-सभापति हरिवंश, कर्नाटक विधान परिषद के चेयरमैन बेस्वराज होराटी तथा कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष यू0टी0 खादर फरीद तथा कई राज्यों के विधान परिषदों के चेयरमैन, उप-चेयरमैन तथा राज्य विधान मण्डलों के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष मौजूद थे। इस अवसर पर राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत के चेयरमैन एवं लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सम्मेलन के विधिवत शुभारम्भ की घोषणा की तथा सभी राज्यों के पीठासीन अधिकारियों से सम्मेलन में चर्चा के लिए लाए गए विषय “ विधायी संस्थाओं में संवाद और चर्चा: जन विश्वास का आधार जन अकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम ” पर अपने-अपने बहुमुल्य सुझाव देने तथा लोकतंत्र की मजबुती के लिए गहनता से मंथन करने का आग्रह किया। कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष यू0 टी0 खादर फरीद ने सभी अतिथियों के सम्मान में अपना सम्बोधन दिया। विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 12 सितम्बर को सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे तथा सत्र का संचालन भी करेंगे। सम्मेलन के दौरान कुलदीप सिंह पठानियां ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्वारमैया से भी मुलाकात की तथा हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा तथा बादल फटने से हुए भारी नुकसान बारे भी चर्चा की। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी उपस्थित थे। 


                                               

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।