गैंगस्टर रोमिल वोहरा मारा गया,STF के 2 जवानों को लगी गोली

गैंगस्टर रोमिल वोहरा मारा गया,STF के 2 जवानों को लगी गोली

यमुनानगर के कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा मारा गया: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने एनकाउंटर किया; STF के 2 जवानों को भी गोली लगी,2 लाख का रखा था ईनाम 

गुरुग्राम में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा को मार गिराया है। इस गोलीबारी में STF के 2 जवान भी घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोमिल वोहरा पर यमुनानगर के तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र में शांतनु हत्याकांड जैसे संगीन अपराधों के आरोप थे। वह लंबे समय से पुलिस के रडार पर था और कई आपराधिक मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। अंबाला STF के DSP अमन कुमार ने एनकाउंटर की पुष्टि की है।

बॉर्डर इलाके में होने की सूचना पर एक्शन जानकारी के अनुसार, हरियाणा STF को गुप्त सूचना मिली थी कि रोमिल वोहरा दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास मौजूद है। इसके बाद STF ने इलाके में घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान जैसे ही STF ने रोमिल को घेरने की कोशिश की, उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में STF ने भी गोलीबारी की, जिसमें रोमिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में STF के दो जवान भी घायल हुए हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

रोमिल का आपराधिक इतिहास रोमिल वोहरा का नाम हरियाणा और आसपास के इलाकों में अपराध की दुनिया में बड़ा नाम था। यमुनानगर में हुए तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र के शांतनु मर्डर केस में उसकी संलिप्तता के पुख्ता सबूत पुलिस के पास थे। इसके अलावा, वह हत्या, लूट, और फिरौती जैसे कई संगीन अपराधों में शामिल था। गैंगस्टर के सिर पर 2 लाख का था इनाम हरियाणा पुलिस ने रोमिल की गिरफ्तारी पर 2 लाख का इनाम था, क्योंकि उसने छोटी सी उम्र में बड़े-बड़े अपराध किए थे। वह यमुनानगर के अशोक विहार का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, उसने 8 महीने के अंदर ही 4 मर्डर किए थे। रोमिल की उम्र केवल 22 साल थी और वह ‌BA तक पढ़ा था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग