मां को कलयुगी बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला, इन्सानियत को शर्मसार करने वाली घटना

मां को कलयुगी बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला, इन्सानियत को शर्मसार करने वाली घटना 

राजस्थान : मनवता को शर्मसार करने वाली वाली यह घटना राजस्थान के जयपुर से निकलकर सामने आई है यह सोमवार सुबह की है जिसमें नवीन नाम के एक युवक ने संतोष देवी नाम की अपनी मां की जान ले ली. इस हमले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बेटा अपनी मां पर इतने घूंसे चलाता है कि जिससे उसकी मौत हो जाती है. डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि कल, सोमवार 15 सितंबर को घर में सिलेंडर खत्म होने के बाद मां ने नवीन को सिलेंडर लाने के लिए कहा. इस मामूली सी बात पर वह बौखला गया और उसने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

मृतक महिला संतोष देवी अपने बेटे नवीन और दो बेटियों के साथ जयपुर के करधनी थाना इलाके के अरुण मार्ग में रहती थी. उसके पति लक्ष्मण सिंह 10 साल पहले सेना से रिटायर हुए थे और अभी दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हैं. हमले वाले दिन वह भी घर में मौजूद थे. फरवरी में उनकी दोनों बेटियों की शादी तय थी. परिवार मूलतः हरियाणा का रहने वाला है.

"Himachal Media - Apps on Google Play Download"

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार